फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में शोध समिति की अनियमितता पर होगी कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इतिहास विभाग की शोध समिति द्वारा की गई अनियमितताओं पर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। राजभवन ने कुलपति को पत्र भेजकर इस मामले में जांच के बाद कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। दरअसल, 2013 में शोध में प्रवेश के दौरान अनियमितता की शिकायत की गई थी। इसकी जांच रिपोर्ट पांच साल बाद 2018 में विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जानी ने विद्यापीठ के कुलपति को भेजे गए पत्र में कहा है कि शोध समिति द्वारा शोध में प्रवेश में की गई अनियमितताओं के संबंध में 2013 में गठित जांच कमेटी की अनुशंसा का अवलोकन करें। मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही करे करें। दरअसल, विभाग में शोध में प्रवेश में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जांच की मांग की गई थी। विद्यापीठ प्रशासन ने चार मई 2011 में प्रो. सत्या सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। जिसने अपनी रिपोर्ट दो सितंबर 2011 को पेश की। रिपोर्ट में कहा था कि 2008-2009 में शोध समिति ने 81 अभ्यर्थियों को शोध के लिए योग्य पाया था। इसके अलावा 51 अवैध अभ्यर्थियों का भी पंजीकरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें