शवों के लिए की गई व्यवस्था
प्रशासन ने कोविड से होने वाली मौतों को देखते हुए नगर निगम और यातायात पुलिस विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है, जिनके माध्यम से शवों को अस्पतालों और घरों से ले जाने के साथ ही श्मशान घाट तक पहुंचने की व्यवस्था कराई गई है। साथ ही ज्यादा आबादी वाले इलाकों से हटकर अलग से शवों के दाह संस्कार की व्यवस्था कराई गई है।
दीनदयाल अस्पताल में जल्द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शहर के एक व्यापारी ने महामारी में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए प्रशासन का सहयोग किया है। इसके लिए उन्होंने एक करोड़ रुपये की सहायता दी है। पांडेयपुर स्थित दीनदयाल अस्पताल में इस प्लांट को लगाया जाएगा, जो 10 दिनों में शुरू कराए जाने का लक्ष्य है। साथ ही कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही शुरू कर दिया जाएगा।