फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भंडारण केंद्रों पर अधिक मूल्य लेने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने शनिवार को राजकीय कृषि बीज भंडार काशी विद्यापीठ का निरीक्षण किया। मौके पर गोदाम प्रभारी राहुल राज और किसान मिले। राहुल ने बीज बिक्री की स्थिति से अवगत कराते हुए बताए कि ब्लाॅक क्षेत्र के किसान 652 क्विंटल गेहूं के बीज ले चुके हैं। अभी 172.20 क्विंटल बीज बचे हैं। संगम सिंह मौर्य ने चेतावनी दी कि अगर किसी गोदाम पर निर्धारित मूल्य से अधिक पर गेहूं के बीज की बिक्री करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। कर्मचारियों को निर्देशित किए कि वे किसानों में प्रचार-प्रसार कर बचे बीज की बिक्री कर दें। किसानों को उच्च गुणवत्ता के गेहूं के बीज 50 फीसदी अनुदान पर दिए जा रहे हैं। जिले में पर्याप्त मात्रा में डीएपी एवं यूरिया भी उपलब्ध है। किसान ले सकते हैं। किसानों को कोई जानकारी मिलती है तो इसकी विभाग में शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें