फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कृषि निर्यात को रफ्तार देने के लिए तैयार हुआ एक्शन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कमिश्नरी सभागार में मंगलवार को मंडलीय निर्यात निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें किसानों को विपणन से जुड़ी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषि निर्यात के प्रचार-प्रसार हेतु गोष्ठियों के आयोजन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

निर्यात गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। बैठक में कृषि उत्पादों की खरीद-फरोख्त, मंडी व्यवस्था, ई-नाम, भंडारण सुविधाएं, परिवहन तथा किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को विपणन से जुड़ी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी समय में मंडल की सभी तहसीलों पर किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे। एफपीओ की स्थितियों को सुधारने के लगातार प्रयास हों, उनका लगातार जागरूक किए जाएं, चंदौली में एफपीओ की संख्या तथा स्थिति सुधारने हेतु लगातार कार्य हों। मंडलायुक्त ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि विपणन व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में निर्देश दिए गए कि जनपद स्तर पर सीडीओ से समन्वय स्थापित कर निर्यात क्लस्टरों की प्रगति को और तेज किया जाए। इस दौरान पद्मश्री डॉ रजनीकांत, डीडी कृषि, डीडी हॉर्टिकल्चर, आईआईवीआर समेत कृषि विपणन समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें