फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खोलकर बेच रहा था किताबें, ले रहा था फीस, पुलिस ने किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थानांतर्गत जैन मंदिर के पास स्थित एक नामचीन स्कूल में मंगलवार को अभिभावकों को बुलाकर स्कूल की फीस लेने के साथ ही किताबों की बिक्री की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल का चालान कर दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से कोई कामकाज नहीं हो पा रहा। इसी वजह से अभिभावकों ने सरकार से फिलहाल फीस न लेने की गुहार लगाई थी। इसके बाद सरकार ने स्कूल के प्रबंधन से फीस का दबाव न बनाने, लॉकडाउन के बाद उसे नियमानुसार समायोजित करने का आदेश जारी किया था। बावजूद इसके कई स्कूलों में फीस का दबाव देने के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भेलूपुर स्थित एक स्कूल में फीस के लिए अभिभावकों को बुलाया गया था। वाराणसी पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने इसकी शिकायत डीएम से की तब जाकर प्रशासन हरकत में आया।
अध्यक्ष ने बताया कि स्कूल की ओर से फीस लेने के साथ ही किताबें भी बेची जा रही थी। अभिभावकों और बच्चों की भीड़ की वजह से सोशल डिस्टेनसिंग की भी धज्जियां उड़ाई गई। बताया कि डीएम से शिकायत के बाद सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भेलूपुर इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पर पहुंचकर स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश सहाय को पकड़कर उनका चालान कर दिया। अध्यक्ष ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें