भू माफियाओं को चिह्नित कर करें कार्रवाई: डीएम
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी भू माफियाओं को चिह्नित कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने एंटी भू माफिया राजस्व की समीक्षा करते राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारिज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, पाैधरोपण आदि का आवंटन, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि व तालाब पोखरों आदि से हटाये गये अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे पर विस्तार से चर्चा की।