वाराणसी के कचहरी चौराहे के समीप बीच सड़क पर कार खड़ा करने वाले चालक के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार की शाम अनूठे अंदाज में कार्रवाई की। दरअसल, बीच सड़क कार के खड़े होने की वजह से भीषण जाम लग गया था। सूचना पाकर पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराग त्यागी ने कार को किनारे करा कर जाम खुलवाया।