फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एयरपोर्ट पर यात्रियों को घेरकर सवारी मांगने वाले चालकों पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों को घेरकर जबरन सवारी लेने का दबाव बनाने वाले टैक्सी और ऑटो चालकों के खिलाफ पुलिस न कार्रवाई की है। थाना फूलपुर पुलिस ने अभियान चलाकर चार चालकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो वाहनों को जब्त कर लिया गया है। बीते कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एयरपोर्ट के अराइवल क्षेत्र में कुछ टैक्सी और ऑटो चालक आने वाले यात्रियों को चारों तरफ से घेरकर सवारी लेने के लिए दबाव बनाते हैं। कई यात्रियों ने यह भी शिकायत की थी कि सवारी लेने से इनकार करने पर चालक अभद्र व्यवहार करते हैं और अनुचित भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें परेशान करते हैं।
विज्ञापन




इसके अलावा कई चालक निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में खड़े होने के बजाय अराइवल लेन पर ही अपने वाहन खड़े कर देते थे और वहीं यात्रियों को रोककर सवारी के लिए पकड़ने का प्रयास करते थे। इससे एयरपोर्ट परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्र हो जाती थी और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने पूर्व में टैक्सी और ऑटो चालकों के साथ बैठक कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए थे।इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एयरपोर्ट परिसर में चार पुलिसकर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई गई। उन्हें ऐसे चालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमित वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को थाना फूलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों को घेरकर परेशान करने वाले चार चालकों को गिरफ्तार किया और दो वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने सभी टैक्सी और ऑटो चालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही रहें और किसी भी यात्री को घेरकर परेशान न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित चालकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें