बौद्धायन सोसाइटी की ओर से शु्क्रवार से अभिनय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला 15 जून तक चलेगी। बौद्धायन सोसाइटी की सचिव डॉ. मंजरी पांडेय ने बताया कि एक महीने की अभिनय कार्यशाला सारनाथ स्थित जम्बूद्वीप श्रीलंका मंदिर में आयोजित की गई है जो कि रोज शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी। इसका उद्घाटन शुक्रवार की शाम 4 बजे राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल करेंगे। इस दौरान उनके साथ जम्बूद्वीप श्रीलंका मंदिर के अध्यक्ष के. सिरी सुमेध थेरो भी होंगे। डॉ. मंजरी ने बताया कि नाट्य निर्देशक बालमुकुंद त्रिपाठी व अविनाश पांडेय होंगे। पहले दिन प्रतिभागियों का पंजीकरण होगा।