फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर की दीवारों पर लगे सोने बचाने के लिए लगाया गया एक्रेलिंग शीट, जानिए कुल कितना लगा सोना

Fri, 10 Jun 2022 05:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के बाद बाहरी दीवारें पर स्वर्ण्म चमक बिखेरने लगी हैं। श्री काशी विश्वनाथ का मंदिर अब पूरी तरह से स्वर्णमयी स्वरूप में नजर आने लगा है।  गर्भगृह के अंदर लगी दीवार के स्वर्ण को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए एक्रेलिक शीट (पारदर्शी प्लास्टिक) की सीट लगाई गई है। 
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वर्ण - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वर्ण के ऊपर एक्रेलिंग शीट लगाने का काम पूरा हो गया है। लगभग 60 किलो सोने की परत मंदिर के गर्भ गृह और बाहर की दीवारों पर लगाई गई है। वही चारों दरवाजों के चौखट और पत्थरों पर स्वर्ण की परत चढ़ाई गई है।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि एक दानदाता द्वारा मंदिर परिसर में स्वर्ण लगाने की इच्छा जताई गई थी। पहले चरण में मंदिर की गर्भ गृह के अंदर की दीवार और छत में बने श्रीयंत्र को स्वर्ण मंडित किया गया।

इसके बाद द्वितीय चरण का कार्य हुआ, जिसमें मंदिर की बाहरी दीवारों और चौखट पर स्वर्ण मंडन का कार्य पूर्ण हो गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि गर्भगृह के अंदर लगी दीवार के स्वर्ण को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए एक्रेलिक शीट (पारदर्शी प्लास्टिक) की सीट लगाई गई है। बाबा के धाम में आने वाला हर भक्त बाबा के स्वर्णिम मंदिर की आभा देखकर अभिभूत है। गर्भगृह की दीवारों पर सोना मढ़ने का काम दिल्ली की कंपनी ने पूरा किया है। इसमें जमीन से आठ फीट की ऊंचाई तक सोना लगाया गया है।

विज्ञापन

चौखट से लेकर शिखर तक बिखर रही स्वर्णिम आभा

श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद बाबा के दरबार को भव्य स्वरूप देने की कवायद शुरू हुई थी। मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णमंडित करने के बाद बाहरी दीवारों को भी सोने से मढ़ दिया गया है। बाबा के धाम में आने वाला हर भक्त बाबा के स्वर्णिम मंदिर की आभा देखकर अभिभूत है। गर्भगृह की दीवारों पर सोना मढ़ने का काम दिल्ली की कंपनी ने पूरा किया है।

इसमें जमीन से आठ फीट की ऊंचाई तक सोना लगाया गया है। इसके बाद शिखर से लेकर चौखट तक पूरी तरह से स्वर्णमयी हो गया है। बाहरी दीवारों को लगभग 23 किलो सोने से स्वर्ण मंडित किया गया है। दक्षिण भारतीय शिव भक्त से दान में मिले सोने से मंदिर के गर्भगृह की भीतरी दीवारों को तो स्वर्ण मंडित किया गया था। बाहरी दीवारों को लगभग 23 किलो सोने से स्वर्ण मंडित किया गया है। दक्षिण भारतीय शिव भक्त से दान में मिले सोने से मंदिर के गर्भगृह की भीतरी दीवारों को तो स्वर्ण मंडित किया गया था। मंदिर की स्वर्णिम दीवारों पर 
विज्ञापन

पीएम मोदी की मां के वजन के बराबर लगा है सोना 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की गर्भगृह और बाहरी दीवारों पर कुल 60 किलो सोना लगाया गया है। सूत्रों का कहना है कि  पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के वजन के बराबर ही मंदिर परिसर में सोना दान किया गया है। स्वर्ण आभा से दमक रहे गर्भगृह की पहली तस्वीर पीएम मोदी के काशी दौरे के दौरान ही सामने आई थी।  गर्भगृह में 37 किलोग्राम और बाहरी दीवारों पर 23 किलोग्राम सोना लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें