फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नेमा श्रींग की हैट्रिक से आचार्य आर्य प्रथम ने स्टाफ की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में रविवार को दूसरे दिन पुरुष वर्ग के दो मुकाबले खेले गए। प्रो लालमणि जोशी स्मृति 14 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 54वीं छात्र कल्याण समिति की ओर से आयोजित है। दिन के दूसरे मुकाबले में नेमा श्रींग ने गोल की हैट्रिक लगाकर आचार्य प्रथम वर्ष की टीम ने संस्थान के स्टाफ की टीम को 4-2 से हरा दिया। टॉस जीतकर आचार्य प्रथम वर्ष की टीम ने पहले बॉल हिट करने का फैसला किया जबकि संस्थान के स्टाफ टीम को मैदान की साइड चुनने का मौका दिया गया। मैच का पहला गोल आचार्य प्रथम वर्ष के स्ट्राइकर नवांग ने मैच के पहले हाफ में किया। इसके बाद स्टाफ की टीम ने खेल के 27वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ छोरतेन ने अपना और टीम का दूसरा गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। मैच का निर्णायक तीनों गोल चौथे क्वार्टर में नेमा श्रींग ने किया और टीम का स्कोर 4-2 कर दिया। यही स्कोर निर्णायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें