फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुरातन छात्र समागम में छात्राओं ने याद किए अपने स्कूल के दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को हरियाली पुरातन छात्र समागम का आयोजन किया गया। इसमें 1983 से 2001 तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने अपने छात्र जीवन की सुनहरी यादें ताजा कीं। शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने बैंड-बाजे और पुष्प वर्षा कर पुरातन छात्राओं का स्वागत किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाए। प्रधानाचार्य निशा यादव ने पुरातन छात्राओं को अनमोल रत्न बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि ये छात्राएं विद्यालय की धरोहर हैं। पूर्व उप प्रधानाचार्य सिम्मी पाल ने विद्यालय के शिक्षकों को ऊर्जावान और योग्य बताया। छात्रा आराध्या दीक्षित ने शिव तांडव पर अद्भुत एकल योग नृत्य किया। इसके बाद सामूहिक योग नृत्य और लोक नृत्य भी हुए। अतिथियों ने आराध्या को उसकी प्रस्तुति पर 2100 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. मृदुला मलिक, डॉ. संगीता तिवारी, डॉ. इंदु विश्वकर्मा और डॉ. सीमा अस्थान शामिल थीं। प्रधानाचार्य निशा यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें