फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पेशाब के बहाने भागा चोरी का आरोपी, सारनाथ थाने की पुलिस का चकराया सिर; कराना था मेडिकल

Tue, 15 Jul 2025 05:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शहर स्वास्थ्य केंद्र में चोरी के आरोपी को मेडिकल कराया जाना था। इससे पहले ही वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
पुलिस करेगी कार्रवाई। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: अमनपुरी कॉलोनी के मकान में चोरी का आरोपी सारनाथ पुलिस की अभिरक्षा से रविवार शाम को भाग निकला। सारनाथ शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल को ले गई पुलिस को पेशाब के बहाने चकमा देकर भाग गया। पुलिसकर्मियों की ओर से आरोपी की खोजबीन जारी है। पुलिस अधिकारियों ने सारनाथ थाने के लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


कैंट थाना के अर्दली बाजार के शहनवाज आलम का सारनाथ के अमनपुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान है। 12 जुलाई की सुबह मकान में चोरी करते हुए पड़ोसियों ने रसूलगढ़ के गणेश को पकड़ा और पुलिस को सौंपा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी गणेश को गिरफ्तार किया और मेडिकल के लिए शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। इस बीच पेशाब का बहाना बनाकर आरोपी स्वास्थ्य केंद्र से भाग निकला। 

पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। सारनाथ पुलिस की एक टीम आरोपी के घर पहुंची और करीबी दोस्तों से भी पूछताछ की है। आसपास के सीसी कैमरों को भी पुलिस ने खंगाला, लेकिन गणेश की लोकेशन नहीं मिली। सारनाथ थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की खोजबीन हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें