फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बजरंग दल के नेता की बेटी से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, 13 अन्य भी दबोचे गए

Fri, 07 Mar 2025 12:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: वाराणसी में किशोरी से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी के पक्ष के लोगों से मारपीट कर आरोपी को भगाने के आरोप में 13 अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुतबनशहीद इलाके में 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी के आरोपी अमिया मंडी निवासी बिलाल अहमद को कोतवाली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिलाल को अंबिया मंडी पुलिस चौकी ले जाने के दौरान मारपीट कर उसे छुड़ाने और भगाने के 13 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार 13 आरोपियों की पहचान अमिया मंडी के रिजवान अहमद उर्फ रिजवान नेता, जुनैद अहमद, मोहम्मद अहमद, गुलजार अहमद, वकील अहमद, आशिम व मुमताज अहमद, कच्चीबाग के एजाज अहमद, शेषमन बाजार के जबीउल्लाह व निशार अहमद, कटेहर के मोहम्मद सलीम और चिकवन टोला अमिया मंडी के मोहम्म्द हनीफ व मोहम्मद सरीफ के रूप में हुई है। सभी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

कुतबनशहीद इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी बृहस्पतिवार की दोपहर अपने घर से सामान लेने जा रही थी। घर से कुछ दूर पहुंचने पर एक शोहदे ने उसके साथ छेड़खानी की। उनकी बेटी ने उसे पकड़ कर शोर मचाया। उसका शोर सुनकर उसके पिता और मोहल्ले के कुछ लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। छेड़खानी करने वाले युवक को पकड़ कर वह लोग अंबिया मंडी पुलिस चौकी जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी रिजवान नेता और गुड्डू ने अपने साथ 100 लोगों को लेकर उन लोगों को घेर लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए और ईंट-पत्थर फेंक कर छेड़खानी करने वाले युवक को छुड़ा कर भगा दिया। मारपीट करने वालों ने चंदूपुरा के राहुल प्रजापति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले को लेकर किशोरी के पिता और राहुल प्रजापति की तहरीर पर पांच नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए।

विज्ञापन

बोले अधिकारी
14 आरोपी जेल भेजे गए हैं। सीसी फुटेज और घटना से संबंधित वीडियो की मदद से अन्य आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। - प्रज्ञा पाठक, एसीपी कोतवाली

बजरंग दल के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली थाने
किशोरी के पिता बजरंग दल के नेता हैं। उनके समर्थन में और घटना के विरोध में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बजरंग दल के नेता और कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे। सभी ने कहा कि जितने भी आरोपी हैं, उन सभी को चिह्नित कर एक-एक की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुलिस ने आश्वस्त किया कि मामले में प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें