फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कक्षा तीन की छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर। क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए लगे वाहन के चालक ने कक्षा तीन की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा के पिता की शिकायत पर चोलापुर थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चंदौली के मुगलसराय निवासी राजेश प्रजापति के रूप में हुई है। छात्रा के पिता के अनुसार स्कूल वाहन चालक ने उनकी बेटी को जबरन अपने बगल में बैठाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके साथ ही वह उनकी बेटी का टिफिन भी खा लिया। उनकी बेटी ने वाहन चालक के कृत्य की शिकायत अपने पिता से करने की बात कही लेकिन फिर भी वह नहीं माना। उनकी बेटी घर जाकर उन्हें वाहन चालक के बैड टच के बारे में बताई। इस मामले में शुक्रवार की देर रात चोलापुर थाने की पुलिस ने आरोपी चालक राजेश प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें