फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर प्रधान को बदनाम करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। थाना क्षेत्र के घमहापुर प्रधान पवन कुमार सिंह ने चुनावी रंजिश के चलते सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पवन कुमार सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि संगीता पटेल के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि पूरा कृत्य चुनावी रंजिश के तहत किया गया है। जांच में गांव निवासी अभिपेन सिंह का नाम सामने आया है, जो कथित रूप से फर्जी आईडी का संचालन कर रहा है। नवंबर 2025 में आरोपी के भाई जय प्रकाश सिंह के खिलाफ धमकी देने के आरोप में शिवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी अभिपेन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें