फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में हादसा: बरातियों को छोड़कर लौट रहा था चालक, मोड़ पर मकान से भिड़ी बोलेरो; तड़पकर हुई मौत

Wed, 25 Nov 2026 11:22 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

चुनार क्षेत्र के बरगवां गांव में बरातियों को छोड़कर लौट रही बोलेरो मोड़ पर अनियंत्रित होकर मकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में चालक संतोष कुमार यादव की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे वाहन से निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसी बोलेरो को चला रहा था चालक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरातियों को उनके गंतव्य पर छोड़कर लौट रहे बोलेरो चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां गांव में मंगलवार रात मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान पड़री थाना क्षेत्र के थानापुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव (22) के रूप में हुई। वह गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो चलाता था। मंगलवार को राममूरत विश्वकर्मा के पुत्र ओमकार विश्वकर्मा की बरात थानापुर से चुनार के बरगवां गांव गई थी। संतोष बोलेरो से बरातियों को लेकर रात करीब आठ बजे बरगवां पहुंचा। बरातियों को उतारने के बाद वह बोलेरो लेकर नूनौटी की तरफ चला गया।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में छाया मातम

वहां से लौटते समय बरगवां गांव के पास एक मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सीधे मकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चालक अंदर फंस गया था। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

हादसे की सूचना मिलने पर सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी महेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संतोष के पिता राधेश्याम ने बताया कि उनका बेटा गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो चलाकर परिवार की आजीविका में सहयोग करता था। अपराध निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वाहन तेज गति में था। मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो मकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें