फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम आवास में हादसा: जर्जर छज्जा टूटने से नीचे गिरा अधेड़, इलाज के दौरान तीन घंटे बाद मौत; मातम

Thu, 20 Aug 2026 11:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शिवपुर के पुराने कांशीराम आवास में जर्जर छज्जा टूटने से 52 वर्षीय मजदूर शीतल उर्फ शतालू गंभीर घायल हो गए। उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात 8:30 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे के बाद लोगों ने जर्जर भवनों की मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
इसी जगह हआ था हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराने कांशीराम आवास योजना में गुरुवार शाम जर्जर छज्जा टूटने से 52 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 8:30 बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक शीतल उर्फ शतालू (52) पुराने कांशीराम आवास के ब्लॉक नंबर 61, कमरा नंबर 11 का निवासी था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गया था। इसी दौरान तीसरे तल का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर टूट गया। छज्जा टूटने से शीतल नीचे दूसरे तल पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन करीब तीन घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ गई और रात 8:30 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीतल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे के बाद कांशीराम आवास योजना के जर्जर भवनों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आवास परिसर में कई भवनों के छज्जे और अन्य हिस्से लंबे समय से जर्जर हैं। इसके बावजूद उनकी मरम्मत और सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से कांशीराम आवास योजना के सभी जर्जर भवनों, छज्जों और अन्य हिस्सों का तत्काल निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में भी इस तरह के हादसे हो सकते हैं। सूचना मिलने पर शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें