फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ट्रैक्टर चलित मशीन से काट रहा था चारा, हाथ फंसने से हुई युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 01 May 2022 03:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के टेकारी गांव निवासी रामकुमार यादव  ट्रैक्टर से चलने वाली चारा मशीन में चारा कटाई का कार्य कर रहा था। इस दौरान सबसे पहले उसका हाथ फंस गया। हादसे में उशकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
रामकुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के टेकारी गांव में रविवार सुबह ट्रैक्टर चलित चारा काटने वाली मशीन में फंसने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक ही  ट्रैक्टर चलित चारा काटने वाली मशीन का मालिक था। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


टेकारी गांव  निवासी रामकुमार यादव (35) पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय यादव रविवार सुबह बगल के गांव में ट्रैक्टर से चलने वाली चारा मशीन में चारा कटाई का कार्य कर रहा था। मशीन में कोई तकनीकी दिक्कत आई तो देखने लगा। इस दौरान सबसे पहले उसका हाथ फंस गया। जब तक वह खुद को बचाने का प्रयास करता तब तक उसका सिर भी चारा कटाई मशीन के चपेट में आ गया।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था रामकुमार

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी जब परिजनों को हई तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों के भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। रामकुमार पत्नी संगीता देवी सहित पूरा परिवार हादसे के बाद बसुध की स्थिति में है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक पुत्र है जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें