फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 05 Feb 2021 12:56 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के करही गांव के पास मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मांची थाना क्षेत्र के ढोसरा गांव निवासी मिथिलेश खरवार (25) पुत्र हीरालाल शुक्रवार को सुबह पांच बजे खलियारी जा रहे थे। खलियारी से एक किलोमीटर पहले करही मुख्य मार्ग के पास किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल मिथिलेश को पास के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची रायपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रायपुर थाने ले गई। पुलिस ने मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी दी। उधर घटना की सूचना मिलने पर घरवालों में कोहराम मच गया। इस संबंध में रायपुर थाना प्रभारी हेमंत कुमार सिंह पटेल ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें