फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: रिश्तेदारी से घर लौट रहे पूर्व प्रधान को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत; चालक वाहन समेत फरार

Mon, 06 Jul 2026 06:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: जिले में सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर करीमुद्दीनपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। परिवार से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की लाश के पास माैजूद परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन




करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी विशाल राम ने बताया कि उनके पिता एवं गांव के पूर्व प्रधान सुनील कुमार राम (55) सोमवार को कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कटया गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। रिश्तेदार से मुलाकात के बाद वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील कुमार राम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जबकि कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कासिमाबाद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुनील कुमार राम कटरिया गांव के पूर्व प्रधान थे और क्षेत्र में सामाजिक रूप से सक्रिय माने जाते थे। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी हेमंती देवी तथा दो पुत्र विशाल और राहुल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें