फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में युवतियों को कूल और स्टाइलिश लुक दे रहे एसेसरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गर्मी ने दस्तक दे दी है। महिलाएं और युवतियां बदले मौसम को देख फैशन और स्टाइल बदल रही हैं। ये न्यूट्रल टोन्ड आउटफिट, समर ड्रेसेज और सफेद व हल्के रंगों के परिधान खरीद रही हैं। साथ ही कुल और स्टाइलिश दिखने के लिए लेटेस्ट एसेसरीज भी खरीद रहीं है। शोरूम से लेकर दुकानों पर कॉटन, लिनेन और रेयॉन के कपड़े पसंद किए जा रहे हैं। इस बार सफेद के साथ पेस्टल रंगों की विशेष मांग है। युवतियां इंडियन व वेस्टर्न परिधानों में हल्के रंगों को पसंद कर रही हैं। स्टोर संचालक अमित गुप्ता ने बताया कि युवतियां आरामदायक और आकर्षक परिधानों की मांग कर रही हैं। जंप सूट, मिडी, वनपीस, फ्रॉक, शॉर्ट स्कर्ट, शॉर्ट कुर्ते, स्टेट कुर्ता खासतौर पर पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा कॉटन की जैगिंग्स, फैशनेबल सन कोट की भी मांग है।
विज्ञापन

स्कार्फ देगा शानदार लुक
युवतियां धूप से बचने के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल करती हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दौर में भी स्कार्फ का चलन बढ़ा है। कई तरह के ट्रेंडी लुक वाले स्कार्फ बाजार में है। महिलाओं के लिए प्रिंटेड स्कार्फ हैं, जो उन्हें अलग लुक देगा। महिलाएं प्लेन और प्रिटेंड परिधानों के साथ स्कार्फ कैरी कर रहीं है।
धूप से बचाव करेगा हैट
महिलाओं, युवतियां व लड़कियां हैट्स का भी प्रयोग कर रही हैं। शानदार लुक के साथ बालों और चेहरे को धूप से बचा रही हैं। आजकल मार्केट में कॉटन और क्रोशिए से बनी टोपी भी खूब पसंद की जा रही है।
विज्ञापन

सनग्लास आपको बनाए खास
आंखों को धूप से बचाने के लिए आकर्षक चश्मे बाजार में उपलब्ध हैं। रोजाना के लिए जहां महिलाएं नॉर्मल शेड लेना पसंद कर रही हैं। वहीं, खास आयोजनों के लिए कर्की कलर फ्रेम, बड़े फ्रेम के साथ परिधान से मैचिंग कलर भी खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें