फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मणिकर्णिका, ललिता, मीरघाट समेत 11 से अधिक घाटों का संपर्क टूटा, दशाश्वमेध घाट पर बदला आरती स्थल

विज्ञापन
गंगा में आए बाढ़ के कारण मीर घाट से ललिता का संपर्क टूटा। अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी। बारिश और पहाड़ों से आ रहे पानी के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में 46 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर बढ़ने से तुलसी, अस्सी, भदैनी, गंगामहल, आनंदमयी समेत 11 से अधिक घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। शनिवार को बढ़े जलस्तर के कारण दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल और मणिकर्णिका व हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल को ऊपरी हिस्से में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 63.14 मीटर दर्ज किया गया था। शनिवार को यह 46 सेंटीमीटर बढ़कर 63.60 मीटर पहुंच गया। बृहस्पतिवार की रात से जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को पानी बढ़ने के कारण दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती स्थल को बदल दिया गया। आरती स्थल को निर्धारित स्थान से 15 फीट पीछे शिफ्ट किया गया। वहीं, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल को भी करीब 20 फीट पीछे शिफ्ट कर दिया गया है।
जल पुलिस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को जलस्तर की बढ़ोतरी में बहुत तेजी देखी गई। 11 से अधिक घाटों का संपर्क टूट गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब गंगा का पानी काफी ऊपर है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। सभी घाटों पर नियमित रूप से जल पुलिस और एनडीआरएफ की ओर से जलस्तर की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गंगा में लगी जेटी कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत लगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें