फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कोच में नायलॉन के ब्लोअर फैन

Tue, 14 Jun 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
High speed Telgo train 4 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
 ट्रेनों के एसी कोच में बहुत जल्द नायलॉन से तैयार एक विशेष मैटेरियल के बने ब्लोअर फैन नजर आएंगे। ब्लोवर के पंखाें के लिए यह खास  मैटेरियल तैयार किया है बीएचयू आईआईटी ने। इससे न सिर्फ बिजली की खपत में कमी आएगी बल्कि मौजूदा ब्लोअर फैन की तुलना में ये सस्ते और टिकाऊ भी होंगे। अब तक ये फैन धातु के बने होते हैं। आईआईटी बीएचयू के मैटेरियल साइंस एंड टेक्नालॉजी के प्रो. राजीव प्रकाश द्वारा नायलॉन से तैयार खास मैटेरियल को लखनऊ स्थित अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन



रेलवे मंत्रालय और आईआईटी बीएचयू के बीच बीते साल आठ जून को हुए समझौते और आईआईटी बीएचयू में स्थापित मालवीय चेयर के तहत यह अनुसंधान किया गया है। धातुकीय अभियांत्रिकी विभाग के हेड प्रो. आरके मंडल ने बताया कि अब तक एसी कोच में धातु के बने ब्लोअर फैन इस्तेमाल हो रहे हैं। इसके जल्दी खराब होने की शिकायतें आ रही थी। रेलवे ने इसे बदलने के लिए खास मेटल तैयार करने की मंशा जताई थी। इसके लिए प्रो. राजीव प्रकाश ने नायलॉन से एक विशेष मैटेरियल तैयार किया है, जिससे ये फैन बनाए जाएंगे। टेस्टिंग के लिए इसे आरडीएसओ को भेज दिया गया है। वहां से हरी झंडी मिलते ही रेलवे अपने अधिकृत वेंडर से  इस तकनीक पर ब्लोअर फैन तैयार कराएगा।


इसके अलावा, इलेक्ट्रिक इंजनाें के पेंटोग्राफ (बिजली के लिए इंजन के ऊपर लगा उपकरण) में लगे कॉपर कैडमियम से बने कैटेनरी तारों को बदलने के लिए भी रेलवे ने मदद मांगी है। धातुकीय अभियांत्रिकी विभाग के एक प्रोफेसर इस पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें