बीएचयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने भव्य शोभा यात्रा निकली। भगवा ध्वज लेकर परिसर भी घूमे और स्वामी विवेकानंद का जयघोष करते रहे। स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनकी शिक्षा से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इकाई अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस हमें स्वामी विवेकानंद के उस अदम्य आत्मविश्वास और कर्मयोग की याद दिलाता है। इसने भारत की युवा शक्ति को नई दिशा दी। आज देश का युवा केवल दर्शक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रमुख शक्ति है। एबीवीपी बीएचयू के मंत्री भास्करादित्य त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए प्रकाश स्तंभ के समान हैं। उनका जीवन संदेश देता है कि आत्मविश्वास, चरित्र और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने वाला युवा ही राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केशरी नंदन, गौरव कुमार, अभय चतुर्वेदी, आरोही सिंह, नेहा सिंह, ओंकार पांडेय आदि मौजूद रहीं।