फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जमानत न होने के डर से पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत न होने के डर से पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार
विज्ञापन

- जैतपुरा थाने से भागा लूट का आरोपी पकड़ा गया, भेजा गया जेल
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जैतपुरा थाने से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ लूट का आरोपी तालिब सोमवार को जलालीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तालिब के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। जलालीपुरा चुंगी के पास रहने वाले तालिब को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोबाइल लूटने के मामले में तालिब को बीते 16 मार्च को जैतपुरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 17 मार्च की सुबह शौच के लिए जाने के दौरान सिपाही सुनील कुमार रावत को चकमा देकर तालिब जैतपुरा थाने से भाग निकला था। डीसीपी काशी जोन रामसेवक गौतम ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने जलालीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से तालिब को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तालिब ने बताया कि वह चोरी-छिनैती कर अपना जीवन यापन करता है। उसे लगा था कि अगर वह जेल चला गया तो अपनी जमानत नहीं करा पाएगा। इसी वजह से वह पुलिस को चकमा देकर जैतपुरा थाने से भागा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें