फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बंदी ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदी ने मुकदमे की पैरवी करने आए व्यक्ति को दी धमकी
विज्ञापन

- सिविल कोर्ट परिसर की घटना को लेकर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जिला जेल से सिविल कोर्ट में पेशी पर आए एक बंदी ने मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति को जमानत पर छूटते ही जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण को लेकर बंदी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लक्सा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकुंड निवासी शशिकांत गुप्ता ने बताया कि वह अपने मुकदमे की पैरवी के लिए सिविल कोर्ट आए थे। जिला जेल का बंदी बृजमोहन तिवारी भी अदालत में पेशी के लिए आया था। शशिकांत ने बताया कि बृजमोहन ने उन्हें देखते ही कहा कि तुम्हारा समय नजदीक आ गया है। जमानत पर जेल से बाहर निकलते ही तुम्हें भी दुनिया से निकाल दूंगा। शशिकांत ने कहा कि बंदी बृजमोहन की धमकी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें