ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 और अग्नि शमन दल को दी। सूचना पाकर डायल 112 और रामपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान निर्मला सिंह और समाजसेवी मृत्युंजय सिंह और भाकियू के तहसील अध्यक्ष सुमन्त सिंह ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को सहायता राशि दिए जाने की मांग की है।
इन किसानों को हुआ नुकसान
चंद्रशेखर सिंह, सत्येंद्र सिंह, हरिद्वार सिंह, संजय सिंह, समसुद्दीन, सदानंद सिंह, ढोलन निषाद, रामप्रवेश सिंह, अरुण सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, सुभाष सिंह, राम छबीला सिंह, लाल बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, कलामुद्दीन, सोनू सिंह आदि किसानों की अरहर की खड़ी फसल आग की भेंट चढ़ गई।