फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण दस्ते को देखकर एटीएम केबिन में भर दिया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका पर लगने वाली जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने अभियान चलाया। इसकी सूचना के बाद ठेले और सड़क पर दुकान लगाए दुकानदारों ने पास के एटीएम केबिन में सामान भर दिया। इस दौरान एटीएम में रखे चाय विक्रेताओं के चाय के बर्तन सहित अन्य सामान व सजावट के झालर बत्ती को जप्त कर नगर निगम भिजवा दिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होते ही लंका के अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। ठेला खोमचे वाले अपनी दुकानों को लेकर भागने लगे तो वहीं कुछ दुकान के सामने लगे अस्थाई दुकानों को दुकानदार हटवाने में लग गए। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने छह अस्थाई पक्के निर्माण को गिराने के साथ ही 10 गुमटी, 12 ठेला, 5 टीनशेड को तोड़वाने के बाद ट्रैक्टर पर लादकर नगर निगम भेज दिया। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि लंका पर फुटपाथ पर फास्ट फूड की दुकान लगाने वाले गंदगी कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान लंका पर के कुछ दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की, मगर फोर्स की मौजूदगी के कारण वे सामने नहीं आए।
वीडीए का हथौड़ा चला, कई अवैध निर्माण ध्वस्त
वाराणसी। विकास प्राधिकरण वाराणसी द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के विरुद्ध बुधवार को अभियान चला कर कार्रवाई की गई। वीडीए के प्रवर्तन टीम ने सिकरौल वार्ड में अश्विनी राय के भवन में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। शिवपुर वार्ड में मूलचंद और सोनू सेठ द्वारा मौजा-सगुनाहा बाबतपुर रोड पर बनाए जा रहे अवैध दुकानें तोड़ी गईं। उधर मुगलसराय वार्ड में रामजी अग्रहरी की दुकान ध्वस्त की गई।
विज्ञापन

वहीं, विकास प्राधिकरण ने सारनाथ में अवैध रूप से लगभग 10 बीघा में बिना अनुमति के बनाई जा रही कॉलोनी का कार्य रुकवा दिया। वहीं मौजूदा निर्माण को टीम ने तोड़ दिया। वीडीए के उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि शहर में अवैध रूप से बनाई जा रही कालोनी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें