फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आयुष की घातक गेंदबाजी से फाइनल में सन शाइन की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आयुष की घातक गेंदबाजी की बदौलत सन शाइन क्रिकेट क्लब ए बनारस क्रिकेट क्लब को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। डीएवी कॉलेज के मैदान में चल रही स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति अंडर 16 जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सन शाइन ने बनारस क्लब को 8 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बनारस क्रिकेट क्लब की टीम 32.1 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सत्यम कुमार ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली, वहीं सन शाइन के गेंदबाज आयुष सिंह ने 7 ओवर में 1 मैडन, 24 रन और 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। जवाब में खेलने उतरी सन शाइन की टीम ने 13 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की तरफ से जीशान ने 32 और फैसल ने 61 रनों की नाबाद पारी खेली। आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संयोजक संदीप यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को सन शाइन क्रिकेट क्लब ए और बरेका जूनियर्स के बीच खेला जाएगा। सायं 3 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें