राजेश शुक्ला ने बताया कि दोनों नेता द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने, सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को बढ़ावा देने पर भी चर्चा करेंगे। उद्योग संबंधों के माध्यम से उभरती प्रौद्योगिकियों में नए रास्ते तलाशेंगे। हमने मां गंगा से आशीर्वाद मंगा है की भारत और अमेरिका की द्विपक्षीय वार्ता प्रत्येक मुद्दे पर प्रगाढ़ और मजबूत रहे।
आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, डॉ. कमलेश कुमार, संतोष शर्मा, नितेश कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, विश्वजीत त्रिपाठी, शांभवी मिश्रा एवं सैकड़ो की संख्या में नागरिक शामिल रहे।