फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चालक की समझदारी से टला बड़ा हादसा

Thu, 09 May 2019 03:23 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
आनंद बिहार एक्सप्रेस में शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में आग लगने का मामला सामने आया है। शार्ट सर्किट से लगी आग से ट्रेन में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के चालक ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद आग बुझाने का काम जारी है।

विज्ञापन


मिर्जापुर के कैलहट रेलवे स्टेशन के पास सुबह 11:30 बजे नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 2505 अप गुजर रही थी। तभी ट्रेन के जेनरेटर बोगी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चलती ट्रेन में आग से अफरातफरी मच गई। इसके बाद ट्रेन के चालक ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद चालक ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन को रोककर अन्य बोगियों को अलग किया। यात्री आग लगने की सूचना के बाद अपना अपना सामान लेकर ट्रेन से उतरने लगे। उधर जानकारी होते ही अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। कर्मचारियों ने फायर विभाग को सूचना दी और खुद आग बुझाने में लगे गए।

विज्ञापन

चंदौली के दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सायरन बजा तो आनन फानन रिलीफ ट्रेन और दुर्घटना राहत यान मौके के लिए रवाना हुई। स्टेशन मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि मेडिकल यान के साथ लगभग 25 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम मौके पर भेज दी गई है।

टीम में सीएमएस डा. जीएस दुबे, डा. आरपी सिंह, डा. एके सिंह व एक महिला चिकित्सक के साथ पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें