गंगा किनारे प्रभु घाट की सीढ़ियों पर अंगद अरसे से लोगों को चाय पिला रहा है। इन चाय पीने वालों में से कई देशी-विदेशी लोगों से अंगद की दोस्ती भी है। मगर, मंगलवार की सुबह अंगद के लिए ऐसी खुशी लेकर आई कि वह घंटों मगन दिखा और कई ग्राहकों से चाय के पैसे ही नहीं लिए।