आईएमएस-बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार ने बुधवार को ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर यहां मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। करीब एक घंटे तक यहां रहकर प्रो. संखवार ने ओपीडी में आने वाले मरीजों के साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद प्रो. सौरभ सिंह से साथ परिसर स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर तीमारदारों के रहने की सुविधाएं भी जानी।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे निदेशक ने मरीजों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था के लिए शुरू हुए पेसेंट कीचन में जाकर खाना बनते देखा। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे।
निदेशक ने बताया कि लंबे समय से बंद रहे इस धर्मशाला के शुरू हो जाने से दूर दराज से आने वाले मरीजों के साथ ही तीमारदारों के निशुल्क रहने की सुविधा शुरू होने से बड़ी राहत हो रही है। जरूरत के हिसाब से यहां जल्द ही अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए भी भोजन की व्यवस्था के लिए ट्रॉमा सेंटर परिसर में आहार गृह भी बनवाया जाएगा। इससे तीमारदारों को भी खाना मिल सकेगा। इस दिशा में प्रोफेसर इंचार्ज से बातचीत की गई है। जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू करवाई जाएगी।