फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड नहीं तो कटेगा गैस कनेक्शन

Thu, 24 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड नहीं होने पर एलपीजी कनेक्शन कट जाएगा। डीबीटीएल का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के आधार कार्ड का वेरिफिकेशन इन दिनों शुरू हो गया है। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें पासबुक के साथ गैस एजेंसियों पर बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन



वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि तत्काल कनेक्शन नहीं काटा जा रहा है। उन्हें आधार कार्ड बनवाने का मौका दिया जा रहा है। यदि 15 से 20 दिनों में आधार कार्ड का नंबर मुहैया नहीं कराएंगे तभी कनेक्शन कटने का खतरा होगा। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें हिदायत दी जा रही है कि जल्द से जल्द आधार कार्ड बनवा लें।  लहुराबीर के उपभोक्ता राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि उनके पास हथुआ मार्केट स्थित एक गैस एजेंसी से फोन आया था। उनके पास आधार कार्ड नहीं है। होली बाद पासबुक के साथ बुलाया है। एजेंसी ने कहा कि आधार कार्ड का नंबर नहीं देंगे तो कनेक्शन कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें