फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खेत की जोताई कर घर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुलडाेमरी गांव के हरिपुर टोला में सोमवार की रात ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। खेत की जोताई के बाद घर लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन


खजुरा के हरिपुर निवासी रामकिशन (35) सोमवार की रात करीब साढ़े 9 बजे गांव में ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर घर लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। वह इसके नीचे दब गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। रामकिशुन अपने घर में चार भाईयों सबसे छोटा था। घर का ट्रैक्टर है। अपने खेत के साथ गांव में भी अन्य लोगों को खेत-जोताई कर घर की आजीविका चलाता था। रामकिशन की मृत्यु से घर में मातम पसरा हुआ है। उसके दो लड़के हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें