फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजघाट पर गंगा में नहाते समय डूबा युवक, गहराई में जाने से डूबकर हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Wed, 14 May 2025 10:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

गंगा में नहाते समय गहराई में जाकर डूबने से युवक की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को तलाश किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मृतक नशे की हालत में नहाने उतर गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट पर बुधवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण एक युवक डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाल कर मंडलीय अस्पताल भेजा, जहां पर चिकित्सकीय परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


युवक नीले कलर की लोवर और भूरे कलर की चेकदार शर्ट पहने हुए था। इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि मृत युवक की पहचान देर रात तक नहीं हो पाई थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक राजघाट पर नशे की हालत में पहुंचा था और कुछ देर घाट पर टहलने के बाद वह नहाने के लिए पानी में उतर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें