फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गोमती में डूबने से युवक की मौत, 5 घंटे बाद बाहर निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार वनस्पति घाट वरुणा नदी में नहाने के दौरान शुक्रवार दोपहर शिवम (20 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ ने 5 घंटे की खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र के वीरापट्टी निवासी शिवम अपने ननिहाल चौबेपुर खुर्द निवासी रिटायर्ड शिक्षक नाना श्यामलाल के यहां गया। खुर्द गांव अपने मित्र सचिन, साहिल, प्रिंस के साथ नहाने के लिए दोपहर 12 बजे वनस्पति घाट नियार पहुंचा। दोस्त प्रिंस ने पुलिस को बताया कि शिवम को नहाने से मना किया जा रहा था लेकिन गोमती नदी में उसने छलांग लगा दी। जब वह डूबने लगा गमछा फेंक कर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के चलते नदी में समा गया। उसे तैरना नहीं आता था।
उधर, नाती की डूबने की सूचना मिलते ही रिटायर्ड शिक्षक श्यामलाल और खुर्द दलित बस्ती के लोग घाट पहुंचे। खोजबीन शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि एसडीआरएफ पहुंची लेकिन उसका ईंधन खत्म हो गया। बाद में एनडीआरएफ ने किसी तरह खोजबीन के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें