मिर्जामुराद। भिखारीपुर गांव के पास सोमवार दोपहर 55 साल की महिला ने बीमारी से तंग आकर वंदेभारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। मृतका की पहचान सरोहरा देवी पत्नी स्वर्गीय लालमन प्रसाद निवासी चंदापुर राजातालाब के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सरोहरा देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं, जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान रहती थीं। सोमवार दोपहर वह घर से निकलकर भिखारीपुर स्थित रेलवे लाइन पर पहुंचीं और ट्रेन के सामने कूद गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मिर्जामुराद पुलिस व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति लालमन प्रसाद सरकारी नलकूप ऑपरेटर थे। परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है, जिनकी शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद