फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर शहर के तीन और बदलापुर तहसील का एक गांव पूरी तरह से हॉट स्पॉट सील, डोर स्टेप डिलिवरी से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति  

Fri, 10 Apr 2020 03:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले के उन चार स्थानों को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है, जहां कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जौनपुर शहर के फिरोसेपुर, लाल दरवाजा, बड़ी मस्जिद और बदलापुर तहसील के देवरिया गांव में निगरानी के लिए तीन मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो आठ-आठ घंटे की ड्यूटी देंगे। सील किए गए इन इलाकों में बिना अनुमति किसी का प्रवेश नहीं होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा शहर में गोमती नदी के उत्तर क्षेत्र में भी सब्जी, किराना की दुकानें पूरी तरह बंद करा दी गई है। इस क्षेत्र में दुकान खोलकर सामान की बिक्री नहीं होगी। किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। शहर के तीनों हॉट स्पॉट गोमती नदी के उत्तरी क्षेत्र में ही आते हैं। जरुरी सामानों की आपूर्ति भी डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से कराई जा रही है। कोई नया जमाती नहीं मिला है।

जिले से अब तक कोरोना संदिग्धों के 209 सैंपल जांच को भेजे जा चुके हैं। इनमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसमें एक मरीज ठीक होकर घर जा चुका है। अन्य तीन को वाराणसी मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 41 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

जानें हॉटस्पॉट का मतलब 

हॉटस्पॉट का मतलब यह है कि किसी एक इलाके में या किसी हाउसिंग सोसाइटी में या किसी एक गली में अगर कोरोनावायरस से संक्रमण के 6 से अधिक मामले पॉजिटिव टेस्ट हुए हैं तो उसे हॉटस्पॉट कहते हैं। अगर किसी इलाके में कोरोनावायरस के संक्रमण बढ़ने की संभावनाएं अधिक होती है तो उस हिसाब से हॉटस्पॉट का चुनाव किया जाता है। अगर कोई पतली गली है जिसमें बहुत सारे मकान हैं और बड़ी आबादी रहती है तो उस स्थिति में कोरोना वायरस के संक्रमण का एक मामला आने के बाद वह पूरा इलाका संक्रमण की संभावना से भर जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें