फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी से नेपाल की सीमा नेपालगंज स्टेशन तक चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे काशी से नेपाल सीमा के निकट स्थित नेपालगंज रोड स्टेशन तक ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत वाराणसी सिटी से गोरखपुर होते हुए बहराइच तक चलने वाली वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार नेपालगंज रोड स्टेशन तक किए जाने की तैयारी है। रेलवे बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

वर्तमान में वाराणसी से नौतनवा तक पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित होती हैं। नौतनवा रेलवे स्टेशन से यात्री बस और अन्य साधनों के जरिए सोनौली होते हुए नेपाल पहुंचते हैं। वाराणसी से सोनौली तक रोडवेज बस सेवा भी उपलब्ध है। काठमांडो के लिए बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन उसका नियमित संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है।

इसी क्रम में वाराणसी सिटी स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार नेपालगंज रोड स्टेशन तक करने की तैयारी है। इसके लिए डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने रेल मंत्री से मांग की थी। रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और जल्द ही विस्तृत समय-सारिणी जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें