वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि लालपुर-पांडेयपुर निवासी रितेश जायसवाल अपनी स्कूटी से जा रहा था। तभी पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक भाग निकला। सका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद