फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक के धक्के से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर। वाराणसी–आजमगढ़ फोरलेन पर मंगलवार शाम ट्रक धक्के से साइकिल सवार वृद्ध की जान चली गई। हादसा गोसाईपुर गांव के पास हुआ। ट्रक पर खाद लोड था। थाना क्षेत्र के कोहासी गांव निवासी महेंद्र कनौजिया (65) मंगलवार शाम छह बजे साइकिल से निकले थे। गोसाईपुर के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक का एक पुत्र सीआरपीएफ में है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक के लिए दबिश दी जा रही है। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें