दिवाली के बाद छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन जिले में ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी। नई दिल्ली-दरभंगा आरक्षित विशेष गाड़ी संचालित की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यह विशेष गाड़ी नई दिल्ली से रात 10.30 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन यह गाजियाबाद से होते हुए अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन होते हुए ज्ञानपुर रोड, वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार और गाजीपुर सिटी से गुजरेगी। बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर भी ठहरेगी।इसमें कुल 21 कोच लगाए गए हैं।