फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खाद्य निरीक्षक को हटाने के लिए डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार को लेकर औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर मुखर हो गए हैं। बृहस्पतिवार को औराई के खाद्य निरीक्षक पर वसूली का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र लिखा। विधायक ने डीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि औराई के खाद्य निरीक्षक कोटेदारों से हर महीने वसूली करते हैं। हर दुकान से पहले 2000 रुपये प्रति माह लिया जा रहा था। अब यह वसूली बढ़ाकर 2200 रुपये प्रति माह कर दी गई है। विधायक ने कहा कि इस वसूली के कारण क्षेत्र में उनके विरोधी उन पर आरोप लगा रहे हैं कि विधायक की ओर से कोटेदारों से धन वसूली कराई जा रही है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि खाद्य निरीक्षक को हटाने का निर्देश दिया गया है। जांच के लिए अधिकारी को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें