सोना-चांदी गलाने के दौरान छोटे गैस सिलिंडर में आग लगी
विज्ञापन
वाराणसी। चौक थाने के पीछे छत्तातले क्षेत्र स्थित एक दुकान में सोना-चांदी गलाने के दौरान छोटे गैस सिलिंडर में आग लग गई। स्थानीय लोगों और मकान मालिक की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। आग बुझाने के दौरान मकान मालिक का हाथ मामूली रूप से झुलस गया।
छत्तातले क्षेत्र में विजय वर्मा का चार मंजिला भवन हैं। उसमें नीचे पांच दुकानें हैं। दुकान किराये पर एक व्यक्ति ले रखा है। उस व्यक्ति ने दुकानों को अन्य लोगों को दे रखा है। एक दुकान में सोना-चांदी गलाने के काम के दौरान अचानक एक छोटे गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने के दौरान दुकान में चार छोटे गैस सिलिंडर और भी रखे हुए थे। मकान मालिक और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी गैस सिलिंडर को बाहर किया और आग पर काबू पाया। वहीं, सोना-चांदी गलाने का काम करने वाले मौके से खिसक लिए। विजय वर्मा ने चौक थाने की पुलिस से अपने किरायेदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।