फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सावन की फुहार में कजरी, दादरा की वर्षा

विज्ञापन
श्री वल्लभ युवक परिषद की ओर से गोपाल मंदिर चौखंभा में नृत्य की प्रस्तुति देते युवती। अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी। श्री वल्लभ युवक परिषद की ओर से आयोजित 10 दिवसीय गायन कार्यशाला सावन की फुहार का समापन बृहस्पतिवार को गोपाल मंदिर में हुआ। यह कार्यशाला काशी एवं ब्रज के पारंपरिक सावनी रंग विषय पर केंद्रित कार्यशाला षष्ठ पीठाधीश्वर श्याम मनोहर महाराज के सानिध्य में प्रशिक्षुओं के साथ सधे कलाकारों ने कजरी, दादरा आदि लोक धुनों से सभी को दिलों को जीत लिया। कार्यशाला में 13 वर्ष से 65 वर्ष की उम्र के प्रतिभागियों ने सधे कलाकारों संग बेजोड़ प्रस्तुतियों से सावन के फुहार का एहसास करवाया। अतिथियों ने भाग लेने वाले 64 प्रतिभागियों प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान प्रियेंदु बाबा, लोकेश गुप्ता, मनु लता शर्मा, प्रदीप खंडवाला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें