रामनगर। शहर में रासलीला शुक्रवार से शुरू होगी। 15 दिवसीय रासलीला का मंचन पीएन कॉलेज के सामने बाऊ साहब के बगीचे में होगा। रासलीला के आयोजक रामनगर दुर्ग द्वारा मंचन की तैयारियों की बृहस्पतिवार को अंतिम रूप दिया गया। रासलीला मंचन के लिए मथुरा, वृंदावन से रास मंडली रामनगर में पहुंच गई है। रासलीला शुरू होने से पहले काशीराज परिवार के डॉ. अनंत नारायण सिंह की ओर से बगीचे में ही मथुरा के चौबे ब्राह्मणों को भोजन कराया जाएगा। ब्राह्मण भोज का आयोजन मथुरा, वृंदावन के नंदलाल देवकीनंदन चौबे के नेतृत्व में संपन्न होगा। वे सपरिवार रामनगर आ चुके हैं। शुक्रवार की शाम रासलीला का शुभारंभ काशीराज परिवार की मौजूदगी में होगा। संवाद