आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट पर बुधवार को एक मनबढ़ युवक नगर निगम की महिला सफाईकर्मी मीनू से उलझ गया। आरोप है कि रमेश साहनी ने महिला सफाईकर्मी से अभद्रता करने के साथ जातिसूचक शब्द भी कहा। जब अन्य सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे तो रमेश मारपीट पर उतारु हो गया।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित महिला और उसके साथी कर्मचारियों ने आदमपुर थाने पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पंचकोशी की रहने वाली मीनू नगर निगम में सफाई कर्मी है। वह सुबह राजघाट पर अन्य सफाई कर्मियों के साथ काम कर रही थी। तभी वहां कमेश साहनी आया और उससे अभद्रता करना लगा।
आरोप है कि जब मौके पर अन्य सफाई कर्मी पहुंचे तो रमेश मारपीट पर उतारु हो गया और जातिसूचक शब्द कहने लगा। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस मामले में मीनू के साथ जैनुल शाह, अब्दुल सलाम, जयराम, इंदू, मिथिलेश कुमार, जय प्रकाश, रजत, संजय कुमार समेत अन्य सफाई कर्मी आदमपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।