फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गुरुनानक देव महाराज के 557वें प्रकाश पर्व कल निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिख गुरु गुरुनानक देव महाराज का 557वां प्रकाश पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में रविवार को गुरुबाग स्थित गुरुद्वारा से दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जुगो जुग अटल गुरुग्रंथ साहिब एवं पंच प्यारे की अगुवाई में शोभायात्रा निकालेगी। मुख्य ग्रंथी राजेश सिंह ने बताया कि शोभायात्रा लक्सा, गिरजाघर चौराहा, नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर, मलदहिया, लाजपत नगर, नानक नगर, शास्त्री नगर, अशोक नगर, सिगरा चौराहा होते हुए शाम सात बजे बजे तक वापस गुरुद्वारा गुरुबाग पहुंचेगी। इस दौरान हथुआ मार्केट, मलदहिया, लाजपत नगर, नानक नगर, साजन तिराहा (भारत मेडिकल स्टोर), अशोक नगर एवं गांधी नगर में शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें